Rules of E-Way Bill in Hindi By. Shivansh Sir
RULES OF E-WAY BILL ई-वे बिल एक प्रकार की डिजिटल रसीद होती है, जोकि E-Way Bill Portal की मदद से बनाई जाती है। इसमें माल संबंधी डिटेल्स के अलावा माल भेजने वाले (supplier), माल को मंगाने वाले (recipient) और उसे वाहन से ले जाने वाले (transporter) के विषय में जरूरी डिटेल्स दर्ज होते हैं। प्रत्येक E-Way Bill का का विशिष्ट नंबर Unique E-way Bill Number (EBN) होता है। उस नंबर की मदद से इसे ऑनलाइन या डिजिटल, कहीं भी चेक या वैरीफाई किया जा सकता है । GST E-Way Bill को जारी करने के संबंध में वर्तमान में लागू शर्तें और नियम इस प्रकार हैं- 50 हजार रुपए से अधिक कीमत की सप्लाई पर ई-वे बिल जरूरी । सिर्फ GST वाली वस्तुओं की कीमत ही गणना में शाामिल वापसी माल के साथ भी E Way Bill जरूरी कुछ स्थितियों में 50 हजार से कम के माल पर भी जरूरी कुछ स्थितियों में E Way Bill 50 हजार रुपए से कम का माल भेजे जाने पर भी अनिवार्य होता है । किसी कंपनी की ओर से Job-work के लिए माल भेजने पर । Job-work, ऐसे काम होते हैं, किसी Main Product को पूरा करने के लिए सहायक काम के रूप में किए जाते हैं । जैसे कि जूतों ...